बुधवार, मई 13 2026 | 11:09:26 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / 65 हजार में Maruti WagonR और 90 हजार में Swift के बन जाएंगे मालिक

65 हजार में Maruti WagonR और 90 हजार में Swift के बन जाएंगे मालिक

जयपुर। कार खरीदने का सपना रखते हैं लेकिन बजट इसके आड़े आ रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कम बजट में भी आप अपना यह सपना पूरा कर सकते हैं. इसमें आपकी मदद करेगा कारों का सेकंड हैंड मार्केट. देश में सेकंड हैंड कार या यूज्ड कार मार्केट भी काफी बड़ा हो चला है और कई कार कंपनियों का अपना यूज्ड कार प्लेटफॉर्म है. इसी में एक नाम ट्रू वैल्यू (True Value) का भी है. ट्रू वैल्यू मारुति सुजुकी के संचालन के तहत आता है.

1 साल तक की वारंटी और 3 मुफ्त सर्विस भी उपलब्ध

यहां से मारुति की हैचबैक से लेकर महंगी लग्जरी यूज्ड कारें भी कम दाम पर खरीदी जा सकती हैं. ट्रू वैल्यू पर कई यूज्ड कारें ट्रू वैल्यू सर्टिफाइड होती हैं. ऐसी कारों पर 1 साल तक की वारंटी और 3 मुफ्त सर्विस भी उपलब्ध कराई जाती है. यूज्ड कार मॉडल के नाम, किस साल का मॉडल है, गाड़ी पेट्रोल है या डीजल, कितना किमी चल चुकी है, इन सभी डिटेल के साथ मौजूद रहती है. इसके अलावा गाड़ी कौन सी बार बेची जा रही है, यह डिटेल भी मौजूद रहती है. ट्रू वैल्यू कार को मंथली EMI पर खरीदने का ऑप्शन भी उपलब्ध कराता है. इसके अलावा सरल पेपरवर्क का दावा भी करता है.

True Value पर पॉपुलर मारुति कारों की कीमतें

Alto व Alto K10

Alto ट्रू वैल्यू शोरूम पर 40000 रुपये की शुरुआती कीमत पर मौजूद है. इसके ब्रांड न्यू मॉडल की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 2.88 लाख रुपये से शुरू होती है. Alto के10 ट्रू वैल्यू शोरूम पर 85000 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. ब्रांड न्यू Alto के10 की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 3.66 लाख रुपये से शुरू है.

WagonR

ट्रू वैल्यू पर सेकंड हैंड वैगन आर 65000 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रही है. ब्रांड न्यू वैगन आर की बात करें तो इसकी एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 4.34 लाख रुपये से शुरू है.

Swift

ब्रांड न्यू स्विफ्ट की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 5.14 लाख रुपये से शुरू है. वहीं सेकंड हैंड स्विफ्ट ट्रू वैल्यू शोरूम पर 90000 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है.

Celerio

मारुति सुजुकी सिलेरियो को ट्रू वैल्यू से 2.80 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. वहीं ब्रांड न्यू सिलेरियो की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 4.26 लाख रुपये से शुरू है.

Check Also

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, कीमत 74.50 लाख रुपये

गुरुग्राम। लग्ज़री कार निर्माता BMW Group India ने भारत में अपनी नई पेट्रोल एसयूवी BMW X3 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *