बुधवार, सितंबर 02 2026 | 11:53:56 AM
Breaking News
Home / बाजार / फॉर्च्यून की ’40 अंडर 40′ की लिस्ट में 2 भारतीयों को जगह

फॉर्च्यून की ’40 अंडर 40′ की लिस्ट में 2 भारतीयों को जगह

न्यूयॉर्क| अमेरिकी मैगजीन फॉर्च्यून ने बिजनस क्षेत्र में 40 से कम आयु के 40 प्रभावशाली लोगों (40 अंडर 40) की वार्षिक लिस्ट में 2 भारतीय को शामिल किया है। फॉर्च्यून की 40 साल के अंदर के 40 प्रभावशाली लोगों की 2019 की लिस्ट में इन्टेल के वाइस प्रेजिडेंट (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर और एआई लैब) अर्जुन बंसल और फैशन प्लैटफॉर्म जिलिंगो की सीईओ एवं को-फाउंडर अंकिती बोस को जगह मिली है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 35 वर्षीय बंसल की टीम में करीब 100 कर्मचारी शामिल हैं जो अमेरिका, इजरायल और पोलैंड में फैले हैं। उनके ये सहयोगी लगातार आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) टेक्नॉलजी पर काम करते हैं और इन्टेल की सिलिकन चिप को ताजा एआई सॉफ्टवेयर के साथ बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। इन्टेल की एक महत्वपूर्ण एआई परियोजना निर्वाणा द्वारा विकसित विशेष कंप्यूटर चिप है। निर्वाणा स्टार्टअप के को-फाउंडर बंसल ही थे। इन्टेल ने 2016 में इसका 2500 करोड़ में इसका अधिग्रहण किया था।

8 देशों में कर्मचारियों की संख्या 600 पर पहुंच चुकी

27 साल की बोस ने 4 साल पहले सिंगापुर बेस्ड स्टार्टअप शुरू किया था। उन्होंने यह स्टार्टअप तब शुरू किया था जब बैंकॉक के चातुचक बाजार घूमने के बाद उन्हें पता चला कि यहां के व्यापारियों के पास ऑनलाइन सामान बेचने का कोई साधन उपलब्ध नहीं है। बोस के इस स्टार्टअप में आज 8 देशों में कर्मचारियों की संख्या 600 पर पहुंच चुकी है। उनकी कंपनी की वैल्यू 97 करोड़ डॉलर के आसपास है।।

Check Also

BSE Sensex completes 40 years, established as the country's economic indicator

निफ्टी कंपनियों के मुनाफे की औसत वृद्धि दर अप्रैल-जून अवधि में 10 तिमाहियों के उच्चतम स्तर 18 प्रतिशत पर रही: रिपोर्ट

मुंबई। निफ्टी में शामिल कंपनियों के मुनाफे की औसत वृद्धि दर वित्त वर्ष 27 की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *