बुधवार, अगस्त 12 2026 | 04:30:54 AM
Breaking News
Home / राजकाज / ट्राई का बड़ा फैसला, मोबाइल और लैंडलाइन पर अब इतने सेकंड बजेगी घंटी

ट्राई का बड़ा फैसला, मोबाइल और लैंडलाइन पर अब इतने सेकंड बजेगी घंटी

नई दिल्ली|  क्या आपको पता है कि आपके मोबाइल पर कितने सेकंड के लिए रिंग होता है. नहीं ना…क्योंकि आप इसपर ध्यान नहीं देते होंगे. लेकिन अब दूरसंचार विनियामक ट्राई (TRAI) ने शुक्रवार को फोन कॉल रिंग टाइम को लेकर समयसीमा तय कर दी है. ट्राई ने आदेश दिया है कि मोबाइल कंपनियां कॉल रिंग टाइमिंग सेट करें. ट्राई ने मोबाइल के लिए कॉल रिंग टाइम 30 सेकंड और लैंडलाइन फोन के लिए 60 सेकंड तय की है. मतलब मोबाइल यूजर अगर कॉल का उत्तर नहीं देता है या उसे रिजेक्ट नहीं करता है तो मोबाइल पर 30 सेकंड तक और लैंडलाइन पर 60 सेकंड तक घंटी बजेगी. इसके बाद वो कट जाएगा.

अभी तक भारत में इनकमिंग कॉल्‍स के लिए घंटी बजने की तय नहीं थी सीमा

शुक्रवार को ट्राई ने बेसिक टेलीफोन सर्विस और सेल्‍यूलर मोबाइल टेलीफोन सर्विस के लिए सेवा के गुणवत्‍ता मापदंड में संशोधन करते हुए कहा कि इनकमिंग वॉयस कॉल के लिए घंटी बजने का समय तय किया. बता दें कि अभी तक भारत में इनकमिंग कॉल्‍स के लिए घंटी बजने की कोई सीमा तय नहीं थी. रिलायंस जियो ने भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया सहित सभी पुराने दूरसंचार सेवाप्रदाताओं पर आरोप लगाया था कि आईयूसी की अवैध वसूली के लिए ये कंपनियां फिक्सड लाइन नंबर को गलत तरीके से मोबाइल नंबर के रूप में उपयोग कर रही हैं. जियो ने ट्राई से इन कंपनियों पर जुर्माना लगाने और लाइसेंस रद्द करने की मांग की थी.

Check Also

5,500 kilometer highway will be made e-highway, 111 stations will be for electric vehicles between 23 cities

भारत में 2034 तक ईवी बिक्री में सालाना 55 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर बढ़ता रुझान अब अर्थव्यवस्था का एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *