बुधवार, अगस्त 12 2026 | 02:42:45 AM
Breaking News
Home / राजकाज / निर्धारित समय में पूरा होगा रिफाइनरी का कार्य – गहलोत

निर्धारित समय में पूरा होगा रिफाइनरी का कार्य – गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राजस्थान में रिफाइनरी का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और इसे निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। गहलोत ने सोमवार को बाड़मेर जिले के पचपदरा में एचपीसीएल एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेने के बाद यह बात कही।

तकनीकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें

मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी के निर्माणाधीन कार्यों का मौके पर जाकर अवलोकन किया। उन्होंने कार्य निर्माण में तकनीकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि करीब एक चौथा कार्य प्रगति पर है और करीब 10 हजार करोड़ के कार्यों की निविदा जारी की जा चुकी है। राजस्थान की यह रिफाइनरी देश में बनने वाली रिफाइनरियों में से सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। नौ मिलियन टन क्षमता की यह रिफाइनरी बनने के बाद राज्य का चहुंमुखी विकास होगा।

Check Also

5,500 kilometer highway will be made e-highway, 111 stations will be for electric vehicles between 23 cities

भारत में 2034 तक ईवी बिक्री में सालाना 55 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर बढ़ता रुझान अब अर्थव्यवस्था का एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *