शुक्रवार, सितंबर 25 2026 | 06:03:51 PM
Breaking News
Home / बाजार / अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.62 प्रतिशत हुई, 15 महीनों में सबसे ज्यादा

अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.62 प्रतिशत हुई, 15 महीनों में सबसे ज्यादा

नई दिल्ली| अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.62 प्रतिशत हो गई है, जो पिछले 15 महीनों में सबसे ज्यादा है। सरकार की तरफ से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मुख्य रूप से खाने-पीने के सामानों की कीमतें बढ़ने की वजह से खुदरा महंगाई दर बढ़ी है। सितंबर में खुदरा महंगाई दर 3.99 प्रतिशत थी।

अक्टूबर महीने में खुदरा महंगाई दर 3.38 प्रतिशत

बात अगर पिछले साल के अक्टूबर महीने की करें तो उस वक्त खुदरा महंगाई दर 3.38 प्रतिशत थी। अक्टूबर में खाद्य पदार्थों की महंगाई बढ़कर 7.89 प्रतिशत थी जबकि पिछले महीने में यह आंकड़ा 5.11 प्रतिशत था।

खुदरा महंगाई दर आरबीआई के 4 प्रतिशत के टारगेट से ज्यादा

आरबीआई ने रिटेल इन्फ्लेशन को 4 प्रतिशत के आस-पास रखने का लक्ष्य रखा है। लेकिन जिस तरह से खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, उससे खुदरा महंगाई दर आरबीआई के 4 प्रतिशत के टारगेट से ज्यादा हो गया है जो चिंता की बात हो सकती है। पिछले कुछ महीनों से खाद्य महंगाई में लगातार इजाफा हुआ है। इस साल मई में खाद्य महंगाई दर 1.83 प्रतिशत थी जो अक्टूबर में बढ़कर 7.89 प्रतिशत हो गई है। 2012 तक महंगाई दर औसतन 5.98 प्रतिशत रही थी। लेकिन नवंबर 2013 में यह 12.17 प्रतिशत के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। जून 2017 में खुदरा महंगाई दर 1.54 प्रतिशत के रेकॉर्ड निम्न स्तर पर पहुंच गई थी।

Check Also

Investors eyeing the expiry of anchor lock-in

गिरावट के बाद बाजार में दिखी रौनक, सेंसेक्स 287 अंकों की बढ़त के साथ बंद, निफ्टी में 0.48 प्रतिशत की तेजी

मुंबई। वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *