मंगलवार, सितंबर 15 2026 | 02:41:52 AM
Breaking News
Home / बाजार / सोलर एनर्जी क्षेत्र की मुश्किलें होंगी खत्म, प्लांट लगाने के लिए तीन बड़ी कंपनियां आई आगे

सोलर एनर्जी क्षेत्र की मुश्किलें होंगी खत्म, प्लांट लगाने के लिए तीन बड़ी कंपनियां आई आगे

नई दिल्ली|: देश के बिजली सेक्टर में लगातार मुश्किलों के बाद अच्छा समय आया है। सोलर एनर्जी क्षेत्र में अनिश्चितताओं के कारण माहौल खराब हो रहा था। आपको बता दें कि मैन्यूफैक्चरिंग आधारित सोलर एनर्जी प्लांट लगाने की सरकार के प्रस्ताव के लिए तीन बड़ी कंपनियों ने निविदा भरी है।

कंपनियों ने नहीं दिखाया था इंटरेस्ट, अब भेजा प्रस्ताव

सरकार ने इस योजना के तहत 1,000 मेगावाट की सोलर योजना के लिए प्रस्ताव मांगे थे, लेकिन कुल 2,000 मेगावाट के लिए प्रस्ताव आए हैं। पिछले कई महीनों से केंद्र सरकार की तरफ से इस योजना के तहत जो निविदा जारी की जा रही थी, उसके प्रति कोई भी कंपनी उत्साह नहीं दिखा रही थी। हालांकि निविदा की तारीख को कई बार बढ़ने के बाद भी कंपनियों ने उत्साह नहीं दिखाया था, लेकिन अब सोलर एनर्जी से जुड़ी कंपनियां भारतीय बाजार के प्रति आश्वस्त हो रही हैं। अडानी समूह की कंपनी एजीईएल ने 1,000 मेगावाट मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट और 4,000 मेगावाट का सोलर इनर्जी प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा है।

इन कंपनियों ने भेजा प्रस्ताव

अजूरे पावर ने 500 मेगावाट क्षमता के लिए मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट व 2,000 मेगावाट की परियोजना और नवयुग ने 5,00 मेगावाट की मैन्यूफैक्चरिंग और 2,000 मेगावाट क्षमता की परियोजना लगाने का प्रस्ताव भेजा है। सौर उर्जा में घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने की सरकार की नीति अब काम करती दिख रही है। यह देश में सोलर पैनल उद्योग की मजबूत जमीन तैयार करेगा. क्योंकि उक्त निविदा को हासिल करने वाली कंपनियों को मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत घरेलू स्तर पर सोलर पैनल व सौर ऊर्जा प्लांट में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरणों की मैन्यूफैक्चरिंग करनी होगी।

Check Also

Skyways IPO

स्काईवेज आईपीओ : ईओडब्ल्यू की जांच और एईओ सर्टिफिकेट रद्द होने जैसे बड़े जोखिम

नई दिल्ली। अगले हफ्ते इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने जा रही स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *