बुधवार, अगस्त 12 2026 | 04:30:59 AM
Breaking News
Home / ब्रेकिंग / सिनेपोलिस पहुंची धड़क की स्टारकास्ट, जयपुर में हुआ गाना का लॉन्च
????????????????????????????????????

सिनेपोलिस पहुंची धड़क की स्टारकास्ट, जयपुर में हुआ गाना का लॉन्च

 

जयपुर. भारत के पहले इंटरनेशनल और दुनिया के चौथे सबसे बड़े मूवी थिएटर सर्किट सिनेपोलिस ने वर्ल्ड ट्रेड पार्क जयपुर में धड़क मूवी के स्टार कास्ट के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जयपुर में अपने गाने के लॉन्च के मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार जहानवी और ईशान भी यहां मौजूद थे। फिल्म के स्टार कास्ट और डायरेक्टर ने जयपुर में धड़क के टाइटल टै्रक को लॉन्च किया। धड़क का प्रोडक्शन करण जोहर, जी स्टुडियो, हीरू शाह और अपूर्व मेहता ने किया है। फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान हैं। फिल्म 20 जुलाई को रीलीज होगी। सिनेपोलिस के बारे में डायरेक्टर स्टै्रटेजिक इनीशिएटिव्स, देवांग सम्पत ने बताया कि जयुपर में 4 स्क्रीन का यह मल्टीप्लेक्स बेहतरीन एवं विश्वस्तरीय डी3डी टेक्नोलॉजी तथा 100 फीसदी डिजिटल प्रोजेक्शन का अनूठा अनुभव प्रदान करता है। सम्पत ने कहा कि हम धड़क की स्टार कास्ट के आभारी हैं, जो क्लब सिनेपोलिस के सदस्यों के साथ आज यहां मौजूद हैं। सिनेपोलिस इण्डिया के देश भर में 60 सिनेमा हैं, जिनकी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता एवं बैंगलुरू, जयपुर सहित कई शहरों में मौजूदगी है।

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *