रविवार, मार्च 22 2026 | 03:24:55 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / Tata Motors का नेटवर्क विस्तार पर जोर! देश में शुरु करेगा 100 नए डीलरशिप

Tata Motors का नेटवर्क विस्तार पर जोर! देश में शुरु करेगा 100 नए डीलरशिप

जयपुर। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors घरेलु बाजार में अपने नेटवर्क विस्तार पर जोर दे रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक वो देश भर में 100 अन्य डील​रशिप की शुरुआत करेगी। इसके पीछे कंपनी का उद्देश्य देश के विभिन्न भागों में अपनी पहुंच को मजबूत करना है। Tata Motors के अध्यक्ष (यात्री वाहन कारोबार इकाई) मयंक पारीक ने कहा कि ” हम अपने बिक्री नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं। वास्तव में , हम नई जगहों पर कदम रख रहे हैं। इसके पीछे विचार है कि डीलर की बिक्री बढ़े। डीलर हमारी उत्पाद श्रेणी से उत्साहित हैं और वे नए आउटलेट (केंद्र) खोलकर अपने क्षेत्रों का विस्तार करने के लिए तैयार हैं।”

कंपनी के देशभर में करीब 860 शोरूम

कंपनी के देशभर में करीब 860 शोरूम हैं। कंपनी इस वित्त वर्ष में अब तक अपने नेटवर्क में करीब 100 बिक्री केंद्र जोड़ चुकी हैं। पारीक ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में 200 नए बिक्री केंद्र जोड़ने की योजना है। उन्होंने कहा, “इनमें से 100 केंद्रों को अब तक जोड़ा जा चुका है और बाकी 100 शोरूम बाकी बचे महीनों में बढ़ाए जाएंगे। इस तरह से साल के अंत तक कुल शोरूम की संख्या करीब 960 हो जाएगी।”

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *