बुधवार, मई 13 2026 | 04:37:25 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / हुवावे GT2 घड़ी के साथ पाएं हुवावे के फ्रीलेस

हुवावे GT2 घड़ी के साथ पाएं हुवावे के फ्रीलेस

नई दिल्ली। हुवावे कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप, इंडिया ने हाल ही में लॉन्च की गई— नई हुवावे वॉच GT2 पर रोमांचक ऑफर्स की घोषणा की है। यह खास वॉच #OneCharge2weeks का वादा करती है। “आपकी पर्सनल फुल—टाइम फिटनेस ट्रेनर” कही जाने वाले, वॉच GT2 हुवावे के स्वामित्व वाले किरिन ए1 चिपसेट से लैस है। यह वियरेबल्स के लिए खासतौर पर तैयार किया गया दुनिया का पहला चिपसेट है, जो कि “एक सीमलैस एआई लाइफ” पेश करने की हुवावे की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

ऑफलाइन एवं ऑनलाइन पर उपलब्ध

यह वॉच फ्लिपकार्ट और अमेज़ॅन जैसे प्रमुख ईकॉमर्स प्लेटफार्मों और क्रोमा जैसी अन्य प्रमुख रिटेल चेन पर उपलब्ध होगी। प्री—सेल में भाग लेने वाले, वे ग्राहक जो वॉच को 12 दिसंबर को रात 12 बजे से लेकर 18 दिसंबर 2019 के बीच बुक करते हैं, उनके पास 6,999 रुपए का हुवावे फ्रीलेस मुफ्त में पाने का भी मौका होगा। इसके लिए उन्हें बस बुकिंग के समय वॉच की कीमत का पूरा भुगतान करना होगा। वॉच GT2 की पहली सेल 19 दिसंबर की रात 12 बजे से शुरू होगी और यह सेल 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। इस सेल के तहत, ग्राहकों को 2,999 रुपए कीमत वाला हुवावे मिनीस्पीकर मुफ्त में मिलेगा। यहां वे नो—कॉस्ट ईएमआई विकल्प का भी फायदा उठा सकते हैं।

Check Also

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, कीमत 74.50 लाख रुपये

गुरुग्राम। लग्ज़री कार निर्माता BMW Group India ने भारत में अपनी नई पेट्रोल एसयूवी BMW X3 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *