रविवार, मार्च 22 2026 | 12:30:09 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / रेप और हिंसा से जूझ चुकी महिलाओं के लिए टूल किट लॉन्च

रेप और हिंसा से जूझ चुकी महिलाओं के लिए टूल किट लॉन्च

नई दिल्ली | समाज में इन दिनों रेप और महिला अपराध काफी बढ़ा है। ऐसे सर्वाइवर्स की मदद के लिए सेफ्टी ट्रस्ट की तरफ से नया टूलकिट लॉन्च हुआ है। यह टूल किट एक्सपर्ट्स से बात कर के बनाया गया, जिसमें कई लोगों की मेहनत और महीनों का समय लगा। ये टूलकिट यूएन वूमेन इंडिया, जागरण न्यू मीडिया, ट्विटर इंडिया और मनुपात्रा एड्यूटेक के माध्यम से लॉन्च किया गया है। इस टूलकिट में कुछ खास एक्सरसाइज बताई गई है जो खास तौर पर पैनिक अटैक या किसी इमोशनल ट्रिगर के दौरान की जाए। ये ट्रॉमा के समय भी की जा सकती है।

एक्सरसाइज पैनिक अटैक के समय कर सकती मदद

ये एक्सरसाइज पैनिक अटैक के समय बहुत मदद कर सकती है। इसे खासतौर पर ट्रॉमा की स्थिति या डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ को लेकर जिन्हें परेशानी है, उनके लिए डिजाइन किया गया है। यह उन सर्वाइवर्स के लिए बनाई गई है जो शोषण, रेप या ऐसे ही किसी ट्रॉमा से गुजरी हैं, लेकिन ये एक्सरसाइज हर महिला के काम आ सकती है जो किसी न किसी तरह से एक सर्वाइवर ही है।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *