बुधवार, नवंबर 11 2026 | 09:59:14 PM
Breaking News
Home / बाजार / वित्त मंत्री ने उद्योग जगत को दिया भरोसा, सरकार उठा रही है कई कड़े कदम

वित्त मंत्री ने उद्योग जगत को दिया भरोसा, सरकार उठा रही है कई कड़े कदम

जयपुर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने उद्योग जगत से अपील करते हुए कहा कि वो आत्म संदेह के दौर से बाहर निकलें। ऐसोचैम के 100 साल पूरे (100 years of Assocham) होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए वित्त मंत्री (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने कहा कि सरकार परिस्थितियों को बदलने के लिए कई कड़े कदम उठा रही है, जिसका फायदा उद्योगों को मिलेगा।

काबू में है महंगाई

वित्त मंत्री (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने कहा कि महंगाई काबू में है, एफडीआई मजबूत हुआ है, विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर है और सरकारी बैंक अब ज्यादा पेशेवर बन रहे हैं। इसके बाद भी यह निराशाजनक माहौल क्यों है। सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार उद्योगों को बंद करना नहीं, बल्कि उनकी मदद करना चाहती है। सीतारमण ने कहा कि देश पर भरोसा करें, जैसे आप 100 साल से करते रहे हैं। बल्कि अब ज्यादा भरोसा दिखाने की जरूरत है। डेवलपमेंट और ग्रोथ हमारी प्राथमिकताएं हैं, सरकार सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है।

हम आपके साथ हैं

सीतारमण ने भारतीय उद्योग जगत से देश की आर्थिक वृद्धि में भागीदार बनाने का आह्वान करते हुये कहा कि उन्हें सरकार के विनिवेश कार्यक्रम में पहली बोली लगाकर अपना योगदान करना चाहिये। उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार नहीं चाहती है कि व्यावसाय बंद हों। हम विधायी और अन्य प्रशासनिक बदलावों के जरिये फिर से खड़ा होने में उनकी मदद करना चाहते हैं .. हम आपके साथ हैं। मैं चाहती हैं कि आपका यह खुद के संदेह की यह सोच पूरी तरह से आपके दिमाग से निकल जानी चाहिये।’’ वित्त मंत्री ने विकास और वृद्धि पर जोर देते हुये कहा कि ये सरकार की दोनों प्राथमिकतायें हैं और सरकार सुधारों को बढ़ाने के लिये प्रतिबद्ध है।

Check Also

Eventions’ ' IPO opens on September 30, 2026; company aims to raise Rs 38.12 crore

ईवेन्शन्स का IPO 30 सितंबर 2026 को खुलेगा; कंपनी का रू. 38.12 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

  ईवेन्शन्स लिमिटेड, Rs. 112 से Rs. 118 प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य बैंड पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *