गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 12:20:47 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / इलेक्रामा-2020 में प्रदर्शित होगी हरित ऊर्जा से संबंधित टेक्नोलॉजी

इलेक्रामा-2020 में प्रदर्शित होगी हरित ऊर्जा से संबंधित टेक्नोलॉजी

जयपुर| विश्व की सबसे बड़ी ऊर्जा प्रदर्शनी ‘इलेक्रामा-2020 (energy exhibition ‘electric-2020) के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है। इलेक्रामा एक ऐसे नॉलेज शेयरिंग प्लेटफॉर्म के रूप में उभरकर सामने आया है, जहां इलेक्ट्रिक वाहनों, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), एआई, स्टोरेज सोल्यूशंस और नवीकरणीय ऊर्जा पर मजबूती से ध्यान केंद्रित किया जाता है।

18 से 22 जनवरी 2020 तक इंडिया एक्सपोर्ट मार्ट में आयोजित

इलेक्रामा-2020 के चेयरमैन अनिल साबू ने कहा कि इलेक्रामा भारतीय उद्योग, एसएमई और स्टार्ट अप्स के लिए बिजली के क्षेत्र में एक वैश्विक संपर्क प्लेटफॉर्म है। इसमें 60 देशों के 450 से अधिक विदेशी प्रदर्शकों सहित कुल 1300 से अधिक प्रदर्शक इसमें शामिल होते हैं। इनके साथ ही 650 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ 120 देशों के आगंतुक भी इलेक्रामा-2020 में भाग लेंगे। इसका आयोजन 18 से 22 जनवरी 2020 तक इंडिया एक्सपोर्ट मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा। आईईईएमए के अध्यक्ष आर के चुघ ने कहा कि प्रदर्शनी 110,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैली होगी और 12,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में विशेष पेवेलियन होंगे, जहां सम्मेलन और कॉन्सेप्ट्स का आयोजन किया जाएगा। इस साल शो का विषय ‘एनर्जी ट्रांजिशन एंड न्यू टेक्नोलॉजी होगा।

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *