रविवार, फ़रवरी 01 2026 | 11:30:46 PM
Breaking News
Home / कृषि-जिंस / टिड्डी कीटनाशक के लिए किसानों को नहीं करना पड़ेगा भुगतान

टिड्डी कीटनाशक के लिए किसानों को नहीं करना पड़ेगा भुगतान

जयपुर। कृषि विभाग ने टिड्डी प्रभावित इलाकों (Locust affected areas in Rajasthan) में किसानों की सहूलियत के लिए पौध संरक्षण रसायनों पर अनुदान प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब किसान बिना कोई भुगतान किए सहकारी संस्थाओं से रसायन खरीद सकेगा और अनुदान का भुगतान किसानों की खरीद के अनुसार सीधे सहकारी संस्थाओं को कर दिया जाएगा।

पौध संरक्षण रसायन खरीदने के बाद अनुदान राशि का भुगतान

कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि टिड्डी प्रभावित क्षेत्रों में किसान को पौध संरक्षण रसायन खरीदने के बाद अनुदान राशि का भुगतान संबंधित कार्यालय की ओर से ऑनलाइन किया जाता है। तात्कालिक जरूरत के मध्यनजर इस आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक किसान कृषि विस्तार कार्यकर्ताओं की सिफारिश के अनुसार क्रय-विक्रय सहकारी समिति, ग्राम सेवा सहकारी समिति एवं लेम्पस से पौध संरक्षण रसायन खरीद सकेंगे।

कृषि विस्तार कार्यकर्ता नियुक्त

विभाग ने जरूरी औपचारिकता पूरी करने के लिए सहकारी संस्था पर ही कृषि विस्तार कार्यकर्ता नियुक्त कर दिए हैं, ताकि काश्तकार को बिना किसी दिक्कत के तुरंत रसायन मिल जाए। उन्होंने बताया कि प्रभावित किसान रसायन की खरीद निकटतम सहकारी संस्थाओं के माध्यम से करें। प्रभावित क्षेत्र में सहकारी संस्था नहीं होने की स्थिति में नजदीकी सहकारी संस्थाओं से कृषि विस्तार कार्यकर्ताओं की सिफारिश अनुसार ही पौध संरक्षण रसायन खरीदें।

Check Also

Agreement for JFarm Adaptive Agriculture Research and Extension Center

JFarm अनुकूली कृषि अनुसंधान एवं विस्तार केंद्र के लिए समझौता

ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (TAFE) ने इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टिट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *