गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 12:09:48 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / एचडीएफसी बैंक ने एक साथ 8 शाखाएं खोली

एचडीएफसी बैंक ने एक साथ 8 शाखाएं खोली

जयपुर| एचडीएफसी बैंक (hdfc bank) ने गुरुवार को राजस्थान में अपनी 8 शाखाएं (8 branches) और शुरू की, इन्हे मिला कर राजस्थान में बैंक की 200 शाखाएं हो गई। नई शाखाएं खोलने की घोषणा एचडीएफसी बैंक के हेड ब्रांच बैंकिंग जसमीत सिंह आनन्द ने एचडीएफसी बैंक के प्रबन्ध निदेशक आदित्य पुरी की उपस्थिति में की।

1999 में पहली ब्रांच खोली थी राजस्थान में

बैंक ने राजस्थान में अपनी यात्रा की शुरूआत वर्ष 1999 में की थी और तेजी के साथ विस्तार करते हुए गत 20 वर्षों के दौरान यह राज्य में निजी क्षेत्र का दीर्घकालिक सेवा बैक बनने में कामयाब रहा। बैंक की वर्तमान में राज्य में 200 शाखाएं और 374 एटीएम का विशाल नेटवर्क स्थापित हो चुका है। इनमें से 52 प्रतिशत अद्र्ध शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में है और बैंक का ध्यान इसी प्रकार के असेवित क्षेत्रों में शाखाएं खोलने पर है। बैक की योजना राज्य में 250 बिजनेस कॉरसपोंडेन्ट (बीसी) स्थापित करने की है।

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *