गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 07:55:34 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / पाइन लैब्स की कोटक महिंद्रा बैंक के साथ साझेदारी

पाइन लैब्स की कोटक महिंद्रा बैंक के साथ साझेदारी

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी मर्चेंट-केंद्रित कंपनियों में से एक पाइन लैब्स और कोटक महिंद्रा बैंक ने कोटक डेबिट कार्ड के माध्यम से ईएमआई के भुगतान की सुविधा प्रदान करने के लिए एक साझेदारी की घोषणा की। यह व्यवस्था पाइन लैब्स पीओएस टर्मिनलों के माध्यम से 10 मिलियन योग्य कोटक डेबिट कार्ड ग्राहकों को आसान किस्तों में, उनके द्वारा खरीदे गए सामान की कीमत का भुगतान करने में सक्षम बनाती है। पाइन लैब्स का भारतभर में 1.50 लाख से अधिक व्यापारियों का नेटवर्क है। यह उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों के लिए एक बेहतरीन प्रस्ताव होगा। किश्तों में भुगतान करने की सुविधा से उपभोक्ताओं की सामथ्र्य की शक्ति का विस्तार होगा और व्यापारियों की कमाई में भी वृद्धि होगी। पाइन लैब्स के मुख्य उत्पाद अधिकारी वेंकट परचुरी ने कहा कि ईएमआई हमारे प्रमुख विकास साधनों में से एक है। हमारे ईएमआई व्यवसाय ने अक्टूबर 2019 में 179 प्रतिशत साल दर साल वृद्धि दर्ज की है।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *