सोमवार, सितंबर 28 2026 | 09:13:07 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ के इस गाने को सुन आयेगा आखों में पानी

फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ के इस गाने को सुन आयेगा आखों में पानी

नई दिल्ली| बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरुण धवन मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अपने डांस से पहचानी जाने वाली नोरा फतेही स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ (street dancer 3D) अब सिनेमा घरों में आने के लिए तैयार है। इस फिल्म के जबरदस्त ट्रेलर और अब तक रिलीज हुए दोनों गानों को दर्शकों की काफी प्रशंसा मिल रही है। वहीं अब फिल्म का एक और जबरदस्त इमोशनल ट्रेक ‘दुआ करो ‘ रिलीज हो चुका है। इससे पहले आये गानों में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभुदेवा और नोरा फतेही ने अपने डांस का जादू बिखेरते नजर आये वहीं अब इस गाने को पूरी तरह वरुण धवन पर फोकस करके फिल्माया गया है। यह गाना इमोशन्स से भरा हुआ है। जिस तरह ‘एबीसीडी 2’ में वरुण धवन अपनी मां को याद करते हुए एक गाने में काफी इमोशनल हो जाते हैं। उसी तरह यह गाना भी उनके दर्द को बयां करता है।

इस गाने में झलकती है फिल्म की कहानी

यह गाना दर्शाता है कि जब भरोसा टूटता है तो सामने वाला इंसान तो दुखी होता ही है, लेकिन अच्छे मकसद से भरोसा दिलाने वाला शख्स भी टूट जाता है। यह गाना इमोशन्स से भरा हुआ है। इस गाने को अरिजीत सिंह, बोहेमियां और सचिन-जिगर ने अपने सुरों से सजाया है। वहीं इस गाने को संगीत भी सचिन-जिगर ने दिया है और गाने के बोल प्रिया सराइया ने लिखे हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस गाने के वीडियो में फिल्म की कहानी की झलक नजर आ रही है।

Check Also

Alia Bhatt is feeling nervous about 'Don't Be Shy' as a producer

बतौर निर्माता ‘डोंट बी शाय’ को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोड्यूस आगामी फिल्म ‘डोंट बी शाई’ को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *