सोमवार, फ़रवरी 02 2026 | 08:41:07 PM
Breaking News
Home / बाजार / भविष्य इलेक्ट्रिक वीइकल का लेकिन….जानें रतन टाटा ने क्या कहा?

भविष्य इलेक्ट्रिक वीइकल का लेकिन….जानें रतन टाटा ने क्या कहा?

दिल्ली| भविष्य में मोबिलिटी का साधन इलेक्ट्रिक वीइकल (ईवी) होगा, इस बात से हर कोई सहमत है। इसलिए तमाम ऑटो कंपनियों इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। सरकार की तरफ से भी ईवी को सपॉर्ट किया जा रहा है और कार खरीदने पर इन्स्टेंटिव भी मिलता है। हालांकि इलेक्ट्रिक वीइकल के लिए चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर सबसे ज्यादा जरूरी है।

भविष्य इलेक्ट्रिक वीइकल का ही… चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव

इन तमाम परिस्थितियों के बीच दिग्गज बिजनसमैन रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि विश्व की तमाम सरकारें और ऑटो इंडस्ट्री प्रोपल्शन सिस्टम कार को लेकर सही फैसला लेंगे। भविष्य इलेक्ट्रिक वीइकल का ही है, लेकिन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव में इसे हकीकत में बदल पाना बहुत मुश्किल है। इस दिशा में अप्रोच रियलिस्टिक होना चाहिए। ऑटो इंडस्ट्री में प्रोपल्शन सिस्टम के लिए हमेशा जगह होनी चाहिए। हम इलेक्ट्रिक वीइकल की दिशा में आगे बढ़ेंगे और साथ ही आईसी इंजन में सुधार की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके साथ-साथ हाइब्रिड कार को लेकर भी सोचने की जरूरत है।

Check Also

Punjab & Haryana High Court cancels bail order granted to judge's relative

Punjab & Haryana High Court ने रद्द किया जज के रिश्तेदार को दिया गया जमानत आदेश

New Delhi. Punjab & Haryana High Court (P&H HC) ने उस फैसले को रद्द कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *