बुधवार, अगस्त 12 2026 | 11:24:02 PM
Breaking News
Home / बाजार / रसोई गैस के दाम फिर हुए महंगे, ये है नई कीमतें

रसोई गैस के दाम फिर हुए महंगे, ये है नई कीमतें

नई दिल्ली। रसोई पर फिर महंगाई की मार पड़ने वाली है। आज से रसोई गैस का के दाम बढ़ जाएंगे, बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गई है। बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर में आज से करीब 150 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

गैस सिलेंडर की अब यह रहेंगी रेट

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में 14 किलो के इंडेन गैस सिलेंडर की कीमत 144.50 रुपये की तेजी के साथ 858.50 रुपये हो गई है, कोलकाता में इसकी कीमत में 149 रुपये की तेजी आई है और अब यह 896 रुपये का हो गया है।  वहीं मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर अब 145 रुपये की बढ़त के साथ अब 829.50 रुपये मिलेगी। चेन्नई में 147 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब इसकी नई कीमत 881 रुपये होगी।

हर महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय

बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में एक जनवरी 2020 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ था। फ्यूल रिटेलर्स हर महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय करते हैं। गौरतलब है कि इंडियन ऑयल देश में प्रति दिन 30 लाख इंडेन गैस सिलेंडर की सप्लाई करता है। भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमत दो चीजों पर निर्भर करती है।  इसमें पहला है एलपीजी का इंटरनेशनल बेंचमार्क रेट और दूसरा है यूएस डॉलर और रुपये का एक्सचेंज रेट। आपको बता दें कि फ्यूल रिटेलर्स एलपीजी सिलेंडर को बाजार कीमत पर बेचते हैं, लेकिन सरकार प्रत्येक परिवार को हर साल 12 सिलेंडर में सीधे सब्सिडी प्रदान करती है।

Check Also

HDFC Bank and Marwari University sign MoU in a major step towards preparing future banking leaders

फ्यूचर बैंकिंग लीडर्स तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम, HDFC बैंक और मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

राजकोट. HDFC बैंक लिमिटेड ने छात्रों के लिए मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू  (MoU) पर हस्ताक्षर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *