बुधवार, मई 13 2026 | 07:52:27 AM
Breaking News
Home / रीजनल / रुफिल का नया कैम्पेन #दूध छड्या क्या

रुफिल का नया कैम्पेन #दूध छड्या क्या

जयपुर। स्विस डेयरी तकनीक को भारत में लाने और उच्च गुणवत्ता मानकों के लिए अपनी पहचान बनाने वाली कंपनी राजेंद्र और उर्सुला जोशी फूड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (रुफिल) ने इस बार महाशिवरात्रि पर एक नया कैम्पेन हेशटेगदूध छड्या क्या लॉन्च किया है। यह अभियान दूध और डेयरी उत्पादों के सेवन से बच्चों को होने वाले स्वास्थ्य संबंधी फायदों के बारे में जागरूकता पैदा करने के इरादे से शुरू किया गया है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। इस कैम्पेन के तहत, रुफिल ने उन बच्चों को 500 गिलास दूध देने की प्रतिज्ञा की है, जिन्हें रोजाना एक गिलास दूध भी नहीं मिल रहा है।

500 गिलास दूध दान करने का निर्णय

रुफिल के डायरेक्टर अभिषेक जोशी ने कहा कि इस अभियान के हिस्से के रूप में कंपनी ने 500 गिलास दूध दान करने का निर्णय लिया है। यह एक छोटी-सी पहल है, जिसके माध्यम से हम भारत में प्रचलित पोषण संबंधी कमी के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहते हैं और इसे बदलने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हैं। रुफिल के अपने पोर्टफोलियो में दूध, दही, पनीर, मसाला छाछ, गाय का घी जैसे उत्पाद हैं और जल्द ही दही और क्रीम को जोडऩे की योजना है।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *