मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 05:55:36 AM
Breaking News
Home / रीजनल / सीएमएस इन्फो सिस्टम्स ने जागरूक किया

सीएमएस इन्फो सिस्टम्स ने जागरूक किया

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी कैश मैनेजमेंट और पेमेंट सॉल्युशन फर्म सीएमएस इन्फो सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा श्रम सारथी के साझेदारी में राजस्थान के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य वित्तीय जानकारी साझा करने के साथ-साथ बहीखाता पद्वति, लेखा संचालन और वित्तीय नियोजन संबंधी जानकारी के साथ जागरूक किया जा रहा है। मार्केटिंग, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एंड सीएसआर स्मिता गायकवाड़ ने कहा कि वित्तीय साक्षरता की दिशा में इस प्रकार के अभियानों का संचालन करना बेहद जरूरी है।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त

श्रम सारथी के इस पहल के माध्यम से, सीएमएस ने लोगों को वित्त एवं बैंकिंग के बारे में शिक्षित करते हुए समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का तरीका ढूंढ निकाला है, जो उनकी प्रगति के साथ-साथ उन्हें आर्थिक दृष्टि से सुरक्षित बनाएगा। हम समाज के सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बना रहे हैं तथा बचत एवं निवेश के बारे में सोच-समझकर निर्णय लेने और संगठित वित्तीय स्त्रोतों का लाभ उठाने में उनकी मदद कर रहे हैं।

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *