बुधवार, मई 13 2026 | 08:51:15 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / कोरोना वायरस को लेकर ताहिरा हुईं चिंतित
Filmmaker Tahira Kashyap is worried after seeing the increase in the number of people infected by coronavirus in India. She recently took to Instagram and posted a selfie in which she is seen wearing a mask.

कोरोना वायरस को लेकर ताहिरा हुईं चिंतित

मुंबई। भारत में घातक कोरोना वायरस (corona virus) के होते विस्तार को देखते हुए फिल्मकार ताहिरा कश्यप काफी चिंतित हैं। ताहिरा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह मास्क पहनी नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके साथ लिखा, “ट्रिप टू दिल्ली..एयरपोर्ट में प्रवेश करते ही मैंने देखा कि सभी मास्क पहने हुए हैं। इस दृश्य को देखकर ही मुझे बेचैनी होने लगी। हम कैसे रह रहे हैं? हमारी धरती को क्या हो रहा है? मुझे वास्तव में अपने एक दोस्त को फोन लगाना पड़ा, क्योंकि मेरी यह बेचैनी पैनिक अटैक में बदल सकती थी।”

भारत में 25 मामलों की पुष्टि

वह आगे लिखती हैं, “ना लोगों के चेहरे दिख रहे हैं, न कोई हंसते-बोलते हुए दिख रहा है। किसी के खांसते और छींकते ही लोग सतर्क हो जा रहे हैं, इसे देखना काफी परेशान कर देने वाला था। यह रही एक बात और दूसरी ओर दंगे हैं..मैं जानती हूं कि लोगों की दुआएं काम आ सकती हैं, बस यही उम्मीद कर सकती हूं।” केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के मुताबिक, भारत में वर्तमान में कोविड-19 के कम से कम 25 मामलों की पुष्टि हुई है।

Check Also

Congress in Tamil Nadu gives full support to TVK, on ​​the condition of 'keeping communal forces out'

तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन, ‘सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखने’ की शर्त  

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *