बुधवार, मई 13 2026 | 01:14:59 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ में रणबीर के साथ दिखेंगी वाणी कपूर

अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ में रणबीर के साथ दिखेंगी वाणी कपूर

नई दिल्ली। पिछले साल 2019 में आई फिल्म ‘वॉर’ में ऋतिक रोशन के साथ अभिनय करने के बाद वाणी कपूर के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है। फिल्म जानकारों की माने तो वाणी आने वाली फिल्म ‘शमशेरा’ में रणबीर कपूर के ऑपोजिट ‌दिखेंगी। यह फिल्म करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनने वाली है। बताया जा रहा है कि इस मेगा एक्शन फिल्म में वाणी फिर से बिल्कुल नए अंदाज में दिखने के लिए तैयार है। इस फिल्म में, वाणी भारत के दिल से जुड़े बेहतरीन ट्रैवेलिंग परफॉर्मर के बाद अब सबसे पसंदीदा और डिमांडिंग किरदार की भूमिका निभाएंगी।

2019 मेरे लिए सौभाग्यशाली रहा

ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘वॉर’ के बारे में बात करते हुए वाणी ने कहा कि ‘2019 मेरे लिए सौभाग्यशाली रहा, क्योंकि मैंने ‘वॉर’ ब्लॉकबस्टर फिल्म की। वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर ना केवल ढेरों रिकार्ड बनाए बल्कि लोगों का मनोरंजन भी किया। इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि वॉर में भले ही मेरी भुमिका छोटी सी थी, लेकिन थीम के हिसाब से यह सार्थक साबित हुई। इस फिल्म ने मुझे आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनान का मौका दिया। वाणी ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि जिस तरह मैंने अपने किरदार को निभाया, लोगों ने उसकी सराहना की और इसके लिए लोगों से मिली बधाई और प्रशंसा की मैं आभारी हूं।’

Check Also

Congress in Tamil Nadu gives full support to TVK, on ​​the condition of 'keeping communal forces out'

तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन, ‘सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखने’ की शर्त  

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *