बुधवार, मई 13 2026 | 05:10:57 AM
Breaking News
Home / बाजार / एमएसएमई ने सरकार से करों के पालन में समयसीमा की छूट व राहत पैकेज देने के लिए आग्रह किया

एमएसएमई ने सरकार से करों के पालन में समयसीमा की छूट व राहत पैकेज देने के लिए आग्रह किया

नई दिल्ली। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने नई दिल्ली में आज आयोजित ‘कोरोना वायरस- इम्पैक्ट ऑन ट्रेड एंड स्मॉल इंडस्ट्रीज’ पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में विभिन्न व्यापार क्षेत्रों और लघु उद्योग के संगठनों के नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा कोरोना को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की, दुनिया भर के अन्य देशों की तुलना में भारत में इस वायरस के संक्रमित मामले कम हैं। सेमिनार में इस बात पर भी बल दिया गया कि कोरोना वायरस को लेकर देश भर में जो भय एवं दहशत का माहौल बना हुआ है, उसको कम किया जाना बेहद जरूरी है।

 कोरोना वायरस का न पड़े आपूर्ति पर प्रभाव

सेमिनार में आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावी ढंग से और निर्बाध बनाए रखने के लिए, घरेलू लघु उद्योगों को अधिक उत्पादन और उत्पादन की पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। सेमिनार में सर्वसम्मति से पारित एक प्रस्ताव में सरकार से व्यापार और लघु उद्योग दोनों को राजकोषीय, वित्तीय और कराधान प्रोत्साहन प्रदान करने का आग्रह किया गया, जिससे कोरोना वायरस का कोई विशेष प्रभाव देश की आपूर्ति श्रंखला पर न पड़े।

इन क्षेत्रों के नेताओं ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स, केमिकल, मार्बल, आयरन एंड स्टील, ऑटोमोबाइल, केमिकल, टेक्सटाइल, निर्यातकों आदि विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं ने भाग लिया। एमएसएमई फोरम के अध्यक्ष रजनीश गोयनका ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर काफी हद तक कच्चे माल के लिए चीन और अन्य देशों पर निर्भर है, लेकिन सरकार फंडिंग और कुछ प्रोत्साहन देती है तो एमएसएमई क्षेत्र आत्म निर्भर बन सकता है।

Check Also

ICICI Lombard to acquire Bharti AXA General Insurance

आईसीआईसीआई बैंक ने iMobile पर यूपीआई लेनदेन के लिए ‘बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन’ की सुविधा शुरू की

₹5,000 तक के यूपीआई लेनदेन के लिए फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन के जरिए भुगतान की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *