बुधवार, नवंबर 11 2026 | 10:40:41 PM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नीतियों की बदौलत राजस्थान में हो रहा है तेज विकास

मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नीतियों की बदौलत राजस्थान में हो रहा है तेज विकास

अलवर। विकास के क्षेत्र में राजस्थान नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक नए विकास पुरुष साबित हुए हैं ऐसा कहना है रामगढ़ विधायिका साफिया जुबेर का कल आयोजित एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए रामगढ़ विधायक का साफिया जुबेर ने कहा कि एक तरफ जहां पूरे देश में नकारात्मक और आर्थिक मंदी का माहौल सर चढ़कर बोल रहा है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने नई मिसाल कायम की

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में विकास पुरुष अशोक गहलोत ने विकास की गंगा बहा रखी है मूल रूप से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का उद्देश्य गांव के कोने तक बैठे आखिरी व्यक्ति का विकास करवाना है अगर केंद्र सरकार की उत्पादकता के बाद की जाए तो वह लगभग शून्य है परंतु इस घोर विकट समय में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक नई मिसाल कायम की है बकायदा नित नई घोषणाओं द्वारा सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बनाया जा रहा है ऐसा प्रतीत होता है। मानो विकास कार्यों की एक झड़ी सी लग गई है।

रामगढ़ में की जाएगी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना

अब लोगों को समझ आ गया है कि उनके द्वारा दिए गए वोट की पूरी कीमत वसूल हो रही है। रामगढ़ के विकास कार्यों के बारे में उन्होंने बोला कि उनके 1 वर्ष और कुछ माह के कार्यकाल के दौरान रामगढ़ में कई नई घोषणा ही हुई है जिसमें बालिका शिक्षा सामाजिक विकास को जोड़ दिया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा की गई नई कॉलेज खोलने की घोषणा को उन्होंने अपनी बड़ी कामयाबी बताया। उनका कहना था कि अब उनका अगला मकसद रामगढ़ में रोजगार के साधन पैदा करना है। इसके लिए यथासंभव प्रयास किए जाएंगे। उनकी कोशिश रहेगी रामगढ़ में काफी मात्रा में जमीन उपलब्ध है। यहां एक बड़ी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जाएगी जिससे कि यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके।

मुख्यमंत्री की नई घोषणाओं के लिए आभार

उन्होंने  मुख्यमंत्री द्वारा की गई नई घोषणाओं के लिए आभार जताया। रामगढ़ विधायक आने कोरोनावायरस पर बोलते हुए कहा कि यह एक आपदा है जिसे हम सबको सतर्कता से निपटना होगा। साथ ही उन्होंने रामगढ़ रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सभी अधिकारियों को सतर्क रहने व जिला मुख्यालय पर इस रोग से निपटने के लिए तत्पर रहने के आदेश जारी किए हैं।

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *