सोमवार, मार्च 23 2026 | 08:59:59 PM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / पर्ल एकेडमी ने एफडीसीआई के साथ किया गठजोड़

पर्ल एकेडमी ने एफडीसीआई के साथ किया गठजोड़

नई दिल्ली. पर्ल एकेडमी ने एफडीसीआई के साथ गठजोड़ किया है। आइडिया जेनरेटर फैशन विषेशज्ञों (डिजाइनर, संपादक और स्टाइलिस्ट) के साथ एफडीसीआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम होगा जहां पर्ल एकेडमी के छात्र फैशन के नए विचार और भविष्य के फैशन ट्रेंड्स के बारे में जानकारी लेंगे। एफडीसीआई के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि कि मुझे पर्ल एकेडमी के साथ अपने गठजोड़ को नए स्तर पर ले जाते हुए बेहद खुशी है। इंस्टीट्यूट के साथ हमारे गठजोड़ का उद्देष्य छात्रों को ज्ञान और विषेशज्ञता मुहैया कराना है। पर्ल एकेडमी की सीईओ प्रोफेसर नंदिता अब्राहम ने कहा मुझे पर्ल एकेडमी और फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के बीच बेहतर और नई साझेदारी की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। इस प्रयास के माध्यम से कई अन्य छात्रों को देश के कुछ बेहतरीन डिजाइनर्स से सलाह लेने और अनुभव हासिल करने का मौका मिल सकता है।

Check Also

Baroda Sun Technologies

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए मौका: बीईएल में डिप्टी इंजीनियर की वैकेंसी, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

नई दिल्ली. सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *