गुरुवार, मार्च 19 2026 | 11:11:16 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / बजाज ऑटो के बीएस6 कॉमर्शियल वाहन

बजाज ऑटो के बीएस6 कॉमर्शियल वाहन

जयपुर। बजाज ऑटो लिमिटेड ने अपने ब्रांड आरई मैक्सिमा और मैक्सिमा कार्गो के तहत कॉमर्शियल वाहनों की बीएस6 रेंज लॉन्च की है। बजाज ऑटो ने आरई मैक्सिमा और मैक्सिमा कार्गो ब्रांडों के तहत 14 बीएस 6 अनुपालित उत्पाद लॉन्च किए हैं। बजाज ऑटो ने अपनी जांची-परखी विश्वसनीयता और मूल्य को बरकरार रखते हुए समूची 3 व्हीलर रेंज के लिए बीएस 6 संस्करण में संक्रमण किया है।

आरई ब्रांड में अब 236 सीसी इंजन

बजाज ऑटो लिमिटेड इंट्रासिटी बिजनेस युनिट के संयुक्त अध्यक्ष समरदीप सुबंध ने बताया कि आरई ब्रांड अब 236 सीसी इंजन में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ वैकल्पिक ईंधन (सीएनजी, एलपीजी और पेट्रोल) वाले 3 ईंधन विकल्प लेकर प्रस्तुत है। यह बीएस6 उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करते हुए बेहतर शक्ति और पिकअप प्रदान करता है। मैक्सिमा ब्रांड में उसी इंजन को बीएस6 उत्सर्जन मानदंड पूरे करने के लिए पुन: कॉन्फिगर किया गया है।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *