रविवार, सितंबर 27 2026 | 08:55:09 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / अभिनेत्री रश्मि देसाई ने अपने अवसाद के बारे में की बात

अभिनेत्री रश्मि देसाई ने अपने अवसाद के बारे में की बात

नई दिल्ली। बिग बॉस 13 के फाइनल में पहुंची अभिनेत्री रश्मि देसाई ने अवसाद के खिलाफ अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह उस अवस्था से निकलने में उनके परिवार ने उनकी मदद की। रश्मि ने कहा, “आप कमतर महसूस करने लगते हैं, आपका आत्म-अवलोकन प्रभावित हो जाता है, आपका आत्मविश्वास लगभग शून्य हो जाता है। आप मूडी और उदास हो जाते हैं और आपकी पसंद बदल जाती है। कई लोग इसका सामना करते हैं लेकिन वे इसके बारे में बात नहीं करते हैं।

कभी हार नहीं माननी चाहिए

मैंने खुद को बांध लिया था। सबसे अच्छी बात यह है कि मेरे काम ने हमेशा मेरा साथ दिया। क्योंकि मैंने काम किया, इससे मुझे बहुत मदद मिली। तीन से चार साल बाद, मैंने भी काउंसलिंग ली और महसूस किया कि अगर मैं कुछ बना सकती हूं, तो मैं भी कुछ खत्म भी कर सकती हूं।” उन्होंने इस बारे में भी बात की कि अवसाद से वह किस तरह लड़ीं। उन्होंने कहा, “आपको ऐसे लोगों के साथ रहना चाहिए जो आपको विकसित होते देखना चाहते हैं और जो आपको बढ़ने में मदद कर सकते हैं। अक्सर, हमें एहसास नहीं होता है लेकिन हमारी पसंद गलत हो सकती है। हम दुखी होते हैं जब चीजें हमारी उम्मीदों से मेल नहीं खाती हैं। मुझे लगता है कि आपको हमेशा आगे बढ़ना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए।”

Check Also

Alia Bhatt is feeling nervous about 'Don't Be Shy' as a producer

बतौर निर्माता ‘डोंट बी शाय’ को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोड्यूस आगामी फिल्म ‘डोंट बी शाई’ को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *