बुधवार, अगस्त 12 2026 | 02:52:42 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / भोजपुरी सिनेमा के सितारों ने कोरोना से बचने के लिये घर में रहने का दिया संदेश
Bhojpuri cinema stars give message to stay home to escape from Corona

भोजपुरी सिनेमा के सितारों ने कोरोना से बचने के लिये घर में रहने का दिया संदेश

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संबोधन में देशभर में लागू लॉकडाउन को 03 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके बाद भोजपुरी फिल्मो कलाकारों ने लॉकडाउन का समर्थन करते हुए लोगों से अपील की है कि वे घरों में रहने के लिए पांच मिनट का वीडियो जारी कर सन्देश दिया है।

ये बोले मनोज तिवारी-रवि किशन

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘हम सभी लॉकडाउन में हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं और इस जंग में जीत रहे हैं। भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने कहा, ‘कोरोना हारेगा। भारत जीतेगा। बस आप लोगों को घर में रहना है। मेरी यही गुजारिश है। जय हिंद। खेसारीलाल यादव ने कहा, ‘कोरोना को हरा कर देश को बचाना है। अगर बात नहीं माना तो शमशान घाट जाना होगा।

घर पर रहें। सुरक्षित रहें

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा, ‘कोरोना को हराना है। देश को जीतना है। घर पर रहें। सुरक्षित रहें।’ पवन सिंह ने कहा, ‘कोरोना से लड़ाई में पूरा विश्व भारत की एकजुटता को देख रहा है, जब हम कोरोना से मजबूती से लड़ रहे हैं। अंजना सिंह ने कहा, ‘हम सब मिलकर कोरोना को हरायें देश को जितायें। स्टे होम, सेव कंट्री। गुंजन पंत ने कहा, पहुंच गई है गिनती हजारों में, इसे लाख मत होने दो रूक जाओ अपने घरों में, वतन को राख न होने दो।

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *