रविवार, सितंबर 27 2026 | 07:48:41 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / विश्व में सर्वाधिक देखा गया ‘रामायण’ धारावाहिक
Most viewed 'Ramayana' serial in the world

विश्व में सर्वाधिक देखा गया ‘रामायण’ धारावाहिक

नई दिल्ली। भारतीय टेलीविजन पर 33 साल बाद पुन: प्रसारित हुए ‘रामायण’ ने सर्वाधिक देखे गये धारावाहिक का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद दूरदर्शन पर रामायण का पुन: प्रसारण किया गया था। दूरदर्शन नेशनल ने कहा कि 16 अप्रैल को विश्व भर में 7.7 करोड़ लोगों ने धारावाहिक देखा।

अब ‘श्री कृष्ण’ का होगा प्रसारण

दूरदर्शन नेशनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि दूरदर्शन पर रामायण के पुन: प्रसारण ने विश्वभर में दर्शकों का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। दूरदर्शन पर पहली बार 1987 में प्रसारित हुए रामायण के लेखक, निर्माता और निर्देशक रामानंद सागर थे। पुन: प्रसारित हुए रामायण की अंतिम कड़ी 18 अप्रैल को दिखायी गयी थी जिसके बाद ‘उत्तर रामायण’ का प्रसारण किया गया। उत्तर रामायण की अंतिम कड़ी का प्रसारण शनिवार को किया जायेगा। इसके बाद रविवार से रामानंद सागर के एक अन्य लोकप्रिय धारावाहिक ‘श्री कृष्ण’ का प्रसारण किया जायेगा।

Check Also

Alia Bhatt is feeling nervous about 'Don't Be Shy' as a producer

बतौर निर्माता ‘डोंट बी शाय’ को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोड्यूस आगामी फिल्म ‘डोंट बी शाई’ को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *