मंगलवार, फ़रवरी 03 2026 | 01:01:02 PM
Breaking News
Home / राजकाज / मुंबई से गोवा के लिए अगस्त से क्रूज सेवा शुरू

मुंबई से गोवा के लिए अगस्त से क्रूज सेवा शुरू

मुंबई . मुंबई से गोवा के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जहाजरानी मंत्रालय जल्द ही क्रूज सेवा शुरू करने जा रहा है। जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि यह सेवा अगले महीने की शुरूआत में प्रारंभ हो सकती है। क्रूज में टिकट कीमतें छह श्रेणी में होंगे जिसमें सबसे कम किराया 7500 रुपए का होगा। टिकट में खाने-पीने की कीमत भी शामिल रहेगी। यह प्रतिदिन मुंबई से शाम 5 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9 बजे गोवा पहुंचेगी। इसमें आठ रेस्तरां के साथ 24 घंटे कॉफी शॉ़प भी उपलब्ध रहेगा। स्विमिंग पूल, मॉडर्न लाउंज और मनोरंजन की भी सुविधा होगी। मंत्रालय ने सभी पोर्ट को क्रूज टर्मिनल बनाने का निर्देश जारी कर दिया है।

Check Also

पीएम मोदी ने लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला एआई बनाने के लिए प्रेरित किया: स्टार्टअप्स प्रमुख

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद एआई स्टार्टअप्स के प्रमुख अधिकारियों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *