बुधवार, अगस्त 12 2026 | 11:13:46 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / धनंजय दातार की भारतीयों को स्वदेश भेजने में मदद
Dhananjay Datar's help in sending Indians home

धनंजय दातार की भारतीयों को स्वदेश भेजने में मदद

नई दिल्ली। वर्तमान कोविड-19 (Covid-19) महामारी के चलते संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत लौटने की प्रतीक्षा कर रहे हजारों फंसे हुए भारतीयों के लिए अल आदिल ट्रेडिंग के प्रेसिडेन्ट डॉ. धनंजय दातार (Dhananjay Datar’s) ने हवाई टिकट और कोविड-19 परीक्षण शुल्क में अपना सहयोग दे रहे हैं। इन दोनों देशों के बीच हवाई यातायात फिर से शुरू कर दिया गया है और भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ नामों के पंजीकरण और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

यूएई ने किया मसाला किंग उपाधि से सम्मानित

डॉ. धनंजय दातार (Dhananjay Datar’s) ने कहा कि भारत सरकार द्वारा किया गया स्वदेश वापसी का प्रयास महामारी के कारण फंसे लोगों की मदद करने के लिए की गई सबसे बड़ी पहल है। डॉ. धनंजय दातार (Dhananjay Datar’s) के नेतृत्व में अल आदिल ट्रेडिंग समूह ने संयुक्त अरब अमीरात में 9000 से अधिक भारतीय उत्पादों को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समूह के खाड़ी देशों में दो आधुनिक मसाला कारखाने, दो आटा मिलें और एक आयात-निर्यात कंपनी में फैले 43 विशाल सुपर स्टोर्स की शृंखला शामिल है। यूएई के शासकों ने धनंजय (Dhananjay Datar’s) को व्यापार क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए एक प्रतिष्ठित पुरस्कार और मसाला किंग उपाधि से सम्मानित किया है।

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *