बुधवार, मई 13 2026 | 07:58:41 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / दीपिका पादुकोण का मोम फिगर होगा डिसप्ले

दीपिका पादुकोण का मोम फिगर होगा डिसप्ले


नई दिल्ली. दीपिका पादुकोण मैडम तुसॉडस में बड़े सितारों के साथ शामिल होंगी जिनका मोम का फिगर लंदन और दिल्ली में लगाया जाएगा। पहला फिगर की शुरूआत लंदन में होगी जबकि दिल्ली का फिगर पर्यटकों के लिए कुछ महीने बाद लॉन्च किया जाएगा। दीपिका का नाम इस वर्ष टाइम 100 की सूची में शामिल किया गया है। मैडम तुसॉडस की विषेशज्ञ कलाकारों की टीम ने उनकी फिगर के लिहाज से जरूरी सभी महत्वपूर्ण सिटिंग के लिए लंदन में दीपिका पादुकोण से मुलाकात की जहां उन्होंने अधिकृत फिगर बनाने के लिए जरूरी 200 से अधिक माप और तस्वीरें लीं। इस बारे में दीपिका पादुकोण का कहना है कि मैडम तुसॉडस दिल्ली से मिले सम्मान के लिए मैं बहुत ही खुश हूं। विषेशज्ञों की टीम के साथ मुलाकात एक खास अनुभव था और मैं मैडम तुसॉडस में शानदार फिगर की उम्मीद कर रही हूं। महाप्रबंधक एवं निदेशक मर्लिन इंटरटेनमेंटस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक एवं निदेशक अंशुल जैन ने कहा बॉलीवुुड में बीते कुछ वर्षों के दौरान आई अभिनेत्रियों में से दीपिका अत्यधिक प्रतिभाशाली है। मैडम तुसॉडस दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध वैक्स आकर्षण है जो कनॉट प्लेस, नई दिल्ली के आउटर सर्किल में खोला गया है।

Check Also

Congress in Tamil Nadu gives full support to TVK, on ​​the condition of 'keeping communal forces out'

तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन, ‘सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखने’ की शर्त  

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *