मंगलवार, मार्च 24 2026 | 11:20:17 AM
Breaking News
Home / राजकाज / अब कम भीड़ वाली ट्रेनों में मिलेगी 10 प्रतिशत तक छूट

अब कम भीड़ वाली ट्रेनों में मिलेगी 10 प्रतिशत तक छूट

नई दिल्ली. रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी सौगात देते हुए उन ट्रेनों में 10 प्रतिशत तक छूट देने का फैसला किया है जिनमें पहले रिजर्वेशन चार्ट के बाद भी सीटें खाली रह जाती हो। रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि रेलवे में मांग एकसमान नहीं है। सीजन के साथ मांग कम या ज्यादा होती है। यहां तक कि हर सीजन में देश के सभी भागों में मांग एक समान नहीं होती है। ऐसे में मांग के मुताबिक किराया तय होगा। उन्होंने कहा कि खाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए स्लीपर कोच कोच को अनारक्षित सेकंड क्लास या अनारक्षित स्लीपर कोच घोषित किया जाएगा।

Check Also

ओडिशा के राज्यपाल और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से मुलाकात

नई दिल्ली. ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *