शनिवार, अगस्त 02 2025 | 02:52:21 PM
Breaking News
Home / धर्म समाज / सावन है शिव पूजन का त्योहार, इसलिए भोले को पसंद है ये महीना

सावन है शिव पूजन का त्योहार, इसलिए भोले को पसंद है ये महीना

जयपुर. इस बार सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को पड़ रहा है। सावन का महीना इस साल बड़े शुभ संयोग के साथ शुरू होगा। 28 जुलाई को शुरू होने वाला सावन माह 26 अगस्त रक्षाबंधन पर खत्म होगा। इस साल का महीना सावन 28 या 29 दिन की बजाय पूरे 30 दिन का रहेगा। पूरे देश में सावन के महीने को एक त्योहार की तरह मनाया जाता है। सावन भगवान शिव की पूजा करने का सबसे उत्तम महीना होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के महीने का इतना महत्व क्यों है और भगवान शिव को यह महीना क्यों प्रिय है। श्रावण मास हिंदी कैलेंडर में पांचवें स्थान पर आता हैं और इस ऋतु में वर्षा का प्रारंभ होता हैं। शिव जो को श्रावण का देवता कहा जाता हैं उन्हें इस माह में भिन्न.भिन्न तरीकों से पूजा जाता हैं। पूरे माह धार्मिक उत्सव होते हैं और विशेष तौर पर सावन सोमवार को पूजा जाता हैं। भारत देश में पूरे उत्साह के साथ सावन महोत्सव मनाया जाता हैं।
क्या है मान्यता- कहा जाता हैं सावन भगवान शिव का अति प्रिय महीना होता हैं। इसके पीछे की मान्यता है कि दक्ष पुत्री माता सती ने अपने जीवन को त्याग कर कई वर्षों तक श्रापित जीवन जीया। उसके बाद उन्होंने हिमालय राज के घर पार्वती के रूप में जन्म लिया। पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए पूरे सावन महीने में कठोरतप किया जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनकी मनोकामना पूरी की। अपनी भार्या से पुन मिलाप के कारण भगवान शिव को श्रावण का यह महीना अत्यंत प्रिय हैं।

Check Also

Joyalukkas unveils ₹30 crore senior citizen housing project in Kerala

जॉयअलुक्कास ने केरल में ₹30 करोड़ की वरिष्ठ नागरिक आवास परियोजना का अनावरण किया

त्रिशूर: जॉयअलुक्कास ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए ‘सेंटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *