मंगलवार, सितंबर 08 2026 | 09:05:06 PM
Breaking News
Home / रीजनल / मेरठ में चल रही थी ‘नकली पुलिस चौकी’, नकली सीओ-दरोगा और सिपाही पकड़े गए
A fake police station was operating in Meerut; fake CO, inspector and constable were caught.

मेरठ में चल रही थी ‘नकली पुलिस चौकी’, नकली सीओ-दरोगा और सिपाही पकड़े गए

उत्तर प्रदेश के मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर संचालित एक नकली पुलिस चौकी का मामला सामने आया है। यहां पुलिस चौकी की तर्ज पर व्यवस्था बनाई गई थी और नकली सीओ, दरोगा व सिपाही बनकर लोगों पर रौब गांठने के आरोप हैं

पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से क्राइम रजिस्टर और एफआईआर रजिस्टर जैसे दस्तावेज भी मिलने की बात सामने आई है

आरोप है कि इस गिरोह ने एक व्यक्ति को अगवा कर बंधक बनाया, उसके साथ मारपीट की और रंगदारी वसूली। इसी मामले की जांच के दौरान कथित नकली पुलिस चौकी का खुलासा हुआ

बताया जा रहा है कि गिरोह का कथित सरगना राहुल पाल पूर्व में एक डिजिटल न्यूज संस्थान से जुड़ा रहा है। आरोप है कि पुलिस थाने में अपनी शिकायत लेकर आने वाले कुछ पीड़ितों से संपर्क कर यहां मामलों में कथित तौर पर ‘डीलिंग’ की जाती थी

Check Also

Rajasthan High Court grants major relief: RIICO's eviction proceedings stayed

राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत: RIICO की बेदखली कार्रवाई पर फिलहाल रोक

M/s Wadson Gems मामले में हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश, 30 जुलाई का Eviction Order अगली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *