बुधवार, अक्तूबर 21 2026 | 11:48:44 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / अदाणी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट और एसीसी की पूरी हिस्सेदारी खरीदी

अदाणी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट और एसीसी की पूरी हिस्सेदारी खरीदी

नई दिल्ली| स्विटजरलैंड की कंपनी होलिज्म ने अंबुजा सीमेंट और उसकी सहायक कंपनी एसीसी (ACC) को अदाणी ग्रुप को बेच दिया है। जिसके परिणामस्वरुप होलिज्म कंपनी को 6.4 अरब का कैश प्राप्त हुआ है।

होलिज्म कंपनी ने कहा कि यह लेनदेन कंपनी की बैलेंस सीट को मजबूत करेगा। इसके अलावा कंपनी की अधिग्रहण रणनीति को आगे जारी रखने में मदद प्रदान करेगा। अभी हाल ही में कंपनी ने 5 अरब स्विश फ्रैंक का निवेश सोल्यूशन्स और उत्पाद में किया है।

होलिज्म के सीईओ Jan Jenisch ने कहा कि  मैं अपने 10,700 भारतीय सहयोगियों का धन्यवाद करना चाहता हूं । जिन्होंने अपने अथक समर्पण और विशेषज्ञता के साथ वर्षों से हमारे व्यवसाय के विकास में एक आवश्यक भूमिका निभाई है। मुझे विश्वास है कि अदानी ग्रुप उनके लिए और साथ ही हमारे ग्राहकों के लिए भविष्य में फलने-फूलने के लिए सही जगह है।

उन्होंने आगे कहा कि यह विनिवेश टिकाऊ निर्माण और इनोवेशन के क्षेत्र में कंपनी का वैश्विक नेता बनने की ओर अगला कदम है। यह निर्णय  हमारी कंपनी की बैलेंस सीट को मजबूत करेगा और हमारी अधिग्रहण रणनीति को जारी रखने में मदद प्रदान करेगा।

Check Also

Fieldmarshal launches India's first ARAI approved TREM V compliant single cylinder diesel engines in the 15 HP and 18 HP categories

Fieldmarshal ने भारत के पहले ARAI मंजूर TREM V अनुरूप 15 HP और 18 HP कैटेगरी में सिंगल सिलेंडर डीजल इंजन लॉन्च किए

स्वदेशी TREM V टेक्नोलॉजी से संबंधित कई नेशनल पेटेंट फाइलिंग्स Fieldmarshal के लिए इंजीनियरिंग क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *