सोमवार, फ़रवरी 02 2026 | 05:18:48 AM
Breaking News
Home / बाजार / कोरोना की लड़ाई में सामने आए एक और बिजनसमैन… अनिल अग्रवाल देंगे 100 करोड़
कोरोना की लड़ाई में सामने आए एक और बिजनसमैन, अनिल अग्रवाल देंगे 100 करोड़

कोरोना की लड़ाई में सामने आए एक और बिजनसमैन… अनिल अग्रवाल देंगे 100 करोड़

नई दिल्ली। कोरोना की लड़ाई में देश के उद्योगपति अब सामने आने लगे हैं। पहले आनंद महिन्द्रा फिर पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा और अब वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल सामने आए हैं। अनिल अग्रवाल ने कोरोना को रोकने के लिए 100 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया है।

आनंद महिन्द्रा ने भी की मदद

उन्होंने ट्वीट किया कि इस महामारी को रोकने के लिए मैं 100 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा कर रहा हूं। यह वह समय है जब देश को हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है। हर कोई हताश हो रहा है खासकर रोजाना काम करने वाले मजदूरों को लेकर मैं ज्यादा चिंतित हूं। हम अपनी तरफ से मदद की पूरी कोशिश करेंगे। आनंद महिन्द्रा ने भी ट्वीट कर मदद की जानकारी दी। ट्वीट के सीरीज में उन्होंने लिखा था कि कई रिपोर्टों के आधार पर यह माना जा सकता है कि कोरोना महामारी के मामले में भारत स्टेज-3 में प्रवेश कर चुका है।

Check Also

Punjab & Haryana High Court cancels bail order granted to judge's relative

Punjab & Haryana High Court ने रद्द किया जज के रिश्तेदार को दिया गया जमानत आदेश

New Delhi. Punjab & Haryana High Court (P&H HC) ने उस फैसले को रद्द कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *