सोमवार, अक्तूबर 19 2026 | 10:54:15 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / एशियन ग्रैनिटो को मिला जबरदस्त प्रतिसाद, इश्यू ओवरसबस्क्राईब्ड

एशियन ग्रैनिटो को मिला जबरदस्त प्रतिसाद, इश्यू ओवरसबस्क्राईब्ड

अहमदाबाद. एशियन ग्रैनिटो इंडिया लिमिटेड (एजीएल) ने आज घोषणा की कि उसका रु. 441 करोड के राइट्स इश्यू का, जो भारत में किसी भी सिरेमिक कंपनी द्वारा अब तक का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू है, चुनौतीपूर्ण समय के बावजूदशेयरधारकों और निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त करते हुए, सफल समापन हुआ है। राइट्स इश्यू के सार्वजनिक हिस्से को 1.38 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया और 6.87 करोड़ शेयरों या रु. 432 करोड के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। समग्र आधार पर, कंपनी को 6.99 करोड शेयरों या रु. 441 करोड की ओफर के मुकाबले इश्यू की समापन तारीख (10 मई) को 8.89 करोड़ शेयरों या रु. 561 करोड क बोलियां प्राप्त हुई, जो 127% से अधिक सबस्क्रीप्शन का प्रतिनिधित्व करती है। इक्विटी शेयरों का आवंटन 19 मई, 2022 को या उसके आसपास होगा। राइट्स शेयरों के 24 मई, 2022 या उसके आसपास बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की उम्मीद है। राइट्स इश्यू में इक्विटी शेयर रु. 63 प्रति शेयर की कीमत पर पेश किए गए थे। राइट्स इश्यू के लिए राइट्स एंटाइटेलमेंट अनुपात 37:30 था (रिकॉर्ड तिथि पर इक्विटी शेयरधारकों द्वारा रखे गए प्रत्येक 10 रुपये के प्रत्येक 30 इक्विटी शेयरों के लिए रुपये 10 प्रत्येक के 37 राइट्स इक्विटी शेयर)। कंपनी का राइट्स इश्यू 25 अप्रैल, 2022 से 10 मई, 2022 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। राइट्स इश्यू की आय का उपयोग जीवीटी टाइल्स, सेनेटरीवेयर और एसपीसी फ्लोरिंग सहित वैल्यू एडेड लग्जरी सर्फेस और बाथवेयर सेगमेंट में रणनीतिक मेगा विस्तार योजनाओं को निधि देने के लिए और विभिन्न रणनीतिक पहलों को निधि देने के लिए किया जाएगा।

Check Also

India will be among the first countries to roll out 6G: Jio

6जी रोलआउट करने वाले शुरुआती देशों में होगा भारत: जियो

जियो ने आईएमसी में दिखाया 6जी के लिए गीगा मीमो रेडियो,  5जी के मुकाबले 5 गुना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *