जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महावीर जयंती के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। देवनानी ने कहा है कि भगवान महावीर ने सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह और क्षमा पर जोर दिया था। त्याग, संयम, प्रेम, करुणा, शील और सदाचार उनके प्रवचनों का सार था। देवनानी ने कहा कि इन गुणों के आत्मसात से मानव जीवन को उत्तम बनाया जा सकता है।
Corporate Post News