रविवार, अक्तूबर 04 2026 | 05:12:11 AM
Breaking News
Home / राजकाज / वैश्विक अर्थव्यवस्था के बुरे दिन बीत गए : RBI
Retail inflation again beyond the comfort zone of the Reserve Bank

वैश्विक अर्थव्यवस्था के बुरे दिन बीत गए : RBI

Jaipur. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Governor Shaktikanta Das) ने आज कहा कि वर्ष 2023 में दुनिया भर की आर्थिक वृद्धि में खासी गिरावट की आशंका है लेकिन विकास और मुद्रास्फीति दोनों के लिहाज से वैश्विक अर्थव्यवस्था का बुरा दौर अब पीछे छूटता प्रतीत हो रहा है। दुबई में एफआईएमएमडीए-पीडीएआई के 22वें वार्षिक सम्मेलन में दास ने कहा, ‘कुछ महीने पहले वृद्धि के लिहाज से भारी और अधिक व्यापक मंदी की आशंका जताई जा रही थी मगर अब हल्की-फुल्की मंदी की बात कही जा रही है।’

भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.8 फीसदी रह सकती

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (international monetary fund) के हालिया वैश्विक आर्थिक अनुमान के मुताबिक 2023 में वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2.7 फीसदी रह सकती है, जो 2022 में 3.2 फीसदी थी। आरबीआई ने दिसंबर में कहा था कि चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.8 फीसदी रह सकती है। विभिन्न देशों में मुद्रास्फीति घटने के कारण केंद्रीय बैंक दरों में कम इजाफा करते या सिलसिला रोकते दिख रहे हैं मगर दास ने कहा कि वैश्विक मौद्रिक निकाय मुद्रास्फीति को गिराकर तय लक्ष्यों के करीब लाने की बात पर डटे हुए हैं। इसलिए संभावना यह भी है कि नीतिगत दरें लंबे अरसे तक ऊंची बनी रहें।

Check Also

‘Pure Food – War on Adulteration’ Campaign – Intensive inspection campaign started in canteens and food establishments operating in and around hospitals across the state

‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान- प्रदेश भर के अस्पतालों के अंदर और आसपास संचालित कैंटीन एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान शुरू

पहले दिन 100 से अधिक अस्पतालों और आसपास के 172 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *