सोमवार, मार्च 23 2026 | 07:23:18 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / ब्रिटानिया ने बिस्कैफे लॉन्च किया

ब्रिटानिया ने बिस्कैफे लॉन्च किया

नई दिल्ली : ब्रिटानिया ‘कॉफ़ी का बेटर हाफ’ की कशमकश का हल लेकर आया है, जो पिछले हफ्ते नेटिजंस के बीच अटकलों और उन्माद का कारण बनी हुई थी। इस कशमकश का अंत ऑल-न्यू ब्रिटानिया बिस्कैफे के लॉन्च के साथ हुआ, जो एक कॉफी-फ्लेवर्ड क्रैकर है और कॉफी पीने के अनुभव को बहुत उत्तम बना देता है।

बिस्कैफे के लॉन्च के बारे में अमित दोशी, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ ने कहा, ‘‘ब्रिटानिया ने करोड़ों भारतीयों को सबसे स्वादिष्ट और संतुष्टि देने वाले स्नैकिंग विकल्प प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया है। सोशल मीडिया पर फूड की बातों को लगातार सुनकर हमें एक नया अवसर मिला। कॉफी के साथ लिए जाने के लिए कोई भी परफेक्ट चीज नहीं थी, इसी से बिस्कैफे की प्रेरणा मिली। हमने बिस्कैफे को पहले ‘मेड इन इंडिया’ कॉफी क्रैकर के रूप में विकसित किया, ताकि यह कॉफी के गर्मागर्म कप के साथ लिया जाने वाला स्वाभाविक स्नैक बन जाए और कॉफी पीने के अनुभव को बेहतर बनाए।’’

Check Also

‘ऑल-न्यू जियोफाइनेंस ऐप’ लॉन्च, अब AI बताएगा कहां लगाएं पैसा

‘Finsider’ बनकर पहले पाएं एक्सेस, हर ट्रांजैक्शन पर जियोपॉइंट्स, AI बताएगा क्या है आपके लिए सही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *