रविवार, फ़रवरी 01 2026 | 11:11:18 PM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हनुमानगढ़ में की जनसुनवाई— परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हनुमानगढ़ में की जनसुनवाई— परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिले के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन मंगलवार को हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाऊस में जनसुनवाई की।

 

शर्मा ने आमजन की परिवेदनाओं को संवेदनापूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को उनके उचित निस्तारण के लिए निर्देश दिए। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का मुख्यमंत्री द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया।

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ ली चाय की चुस्कियां

 

इससे पहले शर्मा ने अपने व्यस्त दौरे के बीच हनुमानगढ़ में टाउन रोड़ स्थित एक थड़ी पर रूककर चाय पी तथा यूपीआई से भुगतान किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की तथा बच्चों को पास बुलाकर दुलार किया। मुख्यमंत्री शर्मा ने इस दौरान रास्ते में अपना काफिला रूकवाकर सफाई कार्मिकों के साथ भी आत्मीयता से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी।

Check Also

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सशस्त्र बलों के परिजनों के लिए लॉन्च की ‘सीयू ऑनलाइन जय जवान’ डिफेंस स्कॉलरशिप

ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने स्पष्ट किया अगर आतंकी हमले नहीं रुके, तो घर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *