सोमवार, फ़रवरी 02 2026 | 03:48:09 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभिन्न धार्मिक संस्थानों के कार्यक्रमों का किया पोस्टर विमोचन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभिन्न धार्मिक संस्थानों के कार्यक्रमों का किया पोस्टर विमोचन

मुख्यमंत्री ने आयोजकों को दी शुभकामनाएं तथा संस्थानों के प्रयासों की सराहना की

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न धार्मिक संस्थानों द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन किया।

शर्मा से महामण्डलेश्वर मनोहरदास जी महाराज ने मुलाकात की। इस दौरान 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाले सप्तदिवसीय हनुमत् जन्मोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने 10 अप्रैल को महावीर जयंती के अवसर पर राजस्थान जैन सभा द्वारा आयोजित होने वाली ‘एक जुलूस एक हम, आओ करे महावीर वन्दन’ शोभायात्रा तथा बड़ के बालाजी के 88वें वार्षिक मेले के पोस्टर का विमोचन भी किया।

इस दौरान इन संगठनों ने अपने कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए संगठनों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सशस्त्र बलों के परिजनों के लिए लॉन्च की ‘सीयू ऑनलाइन जय जवान’ डिफेंस स्कॉलरशिप

ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने स्पष्ट किया अगर आतंकी हमले नहीं रुके, तो घर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *