बुधवार, फ़रवरी 04 2026 | 10:20:23 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / कोका कोला ने शुरू की डिजिटल इंटर्नशिप
Coca Cola started digital internship

कोका कोला ने शुरू की डिजिटल इंटर्नशिप

बेंगलुरू। देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में शुमार हिंदुस्तान कोका-कोला (Coca Cola) बेवरेजेस (एचसीसीबी) ने कोरोना काल में डिजिटल इंटर्नशिप कार्यक्रम (digital internship program) शुरू किया है जिसमें देश के अग्रणी बिजनेस स्कूलों के छात्रों को मौका दिया जा रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को कंपनी की ओर से दी गई।

बिजनेस स्कूलों के छात्रों को मौका

एचसीसीबी के कार्यकारी निदेशक व मानव संसाधन प्रमुख इंद्रजीत सेनगुप्ता ने एक बयान में कहा, “कोरोना महामारी (Corona pandemic) के दौरान यह मुश्किल लग रहा था, लेकिन एचसीसीबी ने पूरी तरह से डिजिटल माध्यम को अपनाया क्योंकि यह बिजनेस स्कूल (Business School) के छात्रों के कॅरियर का सवाल है। लेकिन अहम बात यह है कि हम अपने कार्यक्रम की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते थे, जिसे हमने बड़ी मेहनत से डिजाइन और विकसित किया है। सही काम करना हमारे लिए मायने रखता है।”

Check Also

Hester receives manufacturing license for inactivated avian influenza vaccine for poultry

हेस्टर को पोल्ट्री हेतु इनएक्टिवेटेड एवियन इन्फ्लुएंजा वैक्सीन का मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस मिला

New Delhi. हेस्टर बायोसायन्सिस लिमिटेड को फूड & ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन से पॉल्ट्री के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *