गुरुवार, मई 28 2026 | 09:36:26 PM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / भारत में कोरोना मामलों में गिरावट, एक दिन में कोरोना के 1,247 नए मामले

भारत में कोरोना मामलों में गिरावट, एक दिन में कोरोना के 1,247 नए मामले

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,247 नए मामले सामने आए, जबकि बीते दिन कोरोना के 2,183 मामले दर्ज किए गए थे। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को दी। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 521,966 हो गई है।

इस बीच, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 11,860 हो गई है, देश में पॉजिटिविटी रेट 0.03 प्रतिशत है। एक ही समय में कुल 928 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे महामारी की शुरूआत के बाद से अब तक रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,11,701 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है। देशभर में कुल 4,01,909 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 83.25 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.34 प्रतिशत है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.31 प्रतिशत है।

भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोटरे के अनुसार सुबह 7 बजे तक 186.72 करोड़ से अधिक हो गया है, यह 2,27,79,246 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 2.47 करोड़ से अधिक किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। देश में 20.52 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

Check Also

IIM Sambalpur opens applications for second batch of UG programmes

आईआईएम सम्बलपुर में यूजी प्रोग्राम्स के दूसरे बैच के लिए आवेदन शुरू

डेटा साइंस एवं एआई तथा मैनेजमेंट एवं पब्लिक पॉलिसी कार्यक्रमों में एनईपी के अनुरूप मल्टीपल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *