मंगलवार, नवंबर 03 2026 | 09:00:53 AM
Breaking News
Home / रीजनल / समन्वित व समावेशी विकास के लिए समाज के हर तबके का विकास जरूरी- उपाध्यक्ष, बीसूका
Development of every section of the society is necessary for coordinated and inclusive development - Vice President, Bisuka

समन्वित व समावेशी विकास के लिए समाज के हर तबके का विकास जरूरी- उपाध्यक्ष, बीसूका

भीलवाड़ा में बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

जयपुर। राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम (बीसूका) की आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान की अध्यक्षता में गुरुवार को भीलवाड़ा के कलेक्ट्रेट सभागार में प्रथम स्तरीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में डॉ चंद्रभान ने 20 सूत्री कार्यक्रम को लागू करने में जिले की प्रगति पर खुशी जाहिर की और कहा कि कार्यक्रम के क्रियान्वयन में भीलवाड़ा अग्रणी जिलों में है। बीसूका उपाध्यक्ष ने कहा कि जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं में जिले में अच्छी प्रगति हुई है। उन्होंने अधिकारियों को मासिक कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना को शानदार योजना बताया।
डॉ. चंद्रभान ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए जिस तरह की योजनाएं बनाई हैं, वैसी जनकल्याणकारी योजनाएं देश में शायद ही किसी अन्य राज्य ने बनाई होंगी। राजस्थान गरीबों को कम दाम में रसोई गैस सिलेंडर देने, किसानों को प्रतिमाह 2000 यूनिट निशुल्क बिजली देने, चिरंजीवी योजना के जरिए गरीबों को मुफ्त में 25 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा देने के मामले में मॉडल स्टेट है।
जिला कलक्टर आशीष मोदी ने उन्हें जिले की प्रगति से अवगत कराया।बीसूका उपाध्यक्ष ने कहा कि महंगाई राहत कैंप का आयोजन यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले। उन्होंने कहा कि कैंप में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, गैर सरकारी संगठनों और आमजन समेत सभी की भागीदारी आवश्यक है।

स्कॉलरशिप के लिए विशेष कैंप का आयोजन कर पात्र विद्यार्थियों के करवाएं आवेदन

डॉ चंद्रभान ने बैठक के दौरान अजा विद्यार्थियों को पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप योजना में प्रगति लाने की बात कही और कहा कि ज्यादा से ज्यादा पात्र विद्यार्थियों को इस योजना में लाभान्वित करें। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सत्यपाल जांगिड़ को जिले के प्रत्येक कॉलेज में विशेष कैंप का आयोजन कर पात्र विद्यार्थियों को योजना की जानकारी देकर आवेदन करवाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई। डॉ चंद्रभान ने इन योजनाओं में जिले की प्रगति पर अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर सहाड़ा विधायक गायत्री त्रिवेदी, पूर्व विधायक हगामीलाल मेवाड़ा, विवेक धाकड़, नानूराम कुमावत, पूर्व यूआईटी चेयरमैन कैलाश व्यास, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सालवी, रामपाल शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन डॉ. राजेश गोयल, एडीएम सिटी ब्रह्मालाल जाट सहित विभिन्न सदस्य व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

If celebrities aren't aware of their own city, we're sorry! The Bombay High Court's comment on those who come with fees.

अपने ही शहर के लिए जागरूक नहीं हैं सेलिब्रिटीज, तो खेद है! फीस लेकर आने वालों पर बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी

कोर्ट ने कहा—पुलिस के कार्यक्रमों में शामिल होने वाली सेलिब्रिटीज जनहित के अभियानों में क्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *