मंगलवार, मार्च 24 2026 | 01:49:50 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / एफएंडडी ने ‘टी88एक्स का स्‍पेशल एडिशन लॉन्‍च किया

एफएंडडी ने ‘टी88एक्स का स्‍पेशल एडिशन लॉन्‍च किया

मुंबई। एफएंडडी ने अपने नए और पावरफुल ‘टी88एक्स मल्टीमीडिया टावर स्पीकर्स की पेशकश के साथ अपने ऑडियो पोर्टफोलियो को मजबूत किया है। फ्लोरस्टैंडिंग स्पीकर्स का यह स्‍पेशल एडिशन श्रोताओं को बिना किसी समझौते के जबर्दस्त संगीत सुनाने की सुविधा के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए हैं। इससे श्रोताओं को सिनेमाघरों जैसी आवाज सुनने का अहसास होगा।

इस स्पीकर को ताकतवर डबल बास रिफ्लेक्स डिजाइन में निर्मित किया गया है। इसमें जमीन पर खड़े दोनों स्पीकर अपने उपकरणों से पूरी तरह तालमेल बैठाते हुए आकर्षक आवाज उत्पन्न करते हैं। इन टावर स्पीकर को आप बड़ी आसानी से अपने पर्सनल कंप्यूटर, टीवी, एमपी3 प्लेयर या डीवीडी प्लेयर से जोड़ सकते है। इसमें यूएसबी पोर्ट भी है। यह उत्‍पाद 1 साल की वारंटी के साथ आता है और भारत के सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसकी कीमत 24990 रुपए है।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *