शुक्रवार, फ़रवरी 06 2026 | 11:44:11 AM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / फोर्टिस हैल्थकेयर ने दी 8.62 करोड़ की राशि

फोर्टिस हैल्थकेयर ने दी 8.62 करोड़ की राशि

नई दिल्ली। फोर्टिस हैल्थकेयर (Fortis Healthcare) ने भारत सरकार के अधीन कार्यरत गृह मंत्रालय (home Ministry) द्वारा संचालित भारत के वीर फंड (Veer fund of Bharat) के लिए 8.62 करोड़ रुपए की दानराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस राशि का इस्तेमाल, केंद्रीय सशस्त्र बलों के उन शहीदों के आश्रितों/परिवारों हेतु किया जाएगा, जिन्हों ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। फंड हेतु दान राशि का चेक अजय भल्ला, सचिव, गृह मंत्रालय को डॉ. आशुतोष रघुवंशी, एडी एवं सीईओ, फोर्टिस हैल्थकेयर तथा मनु कपिला, हैड, कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं सीएसआर फोर्टिस हैल्थकेयर (Fortis Healthcare) द्वारा एम एस भाटिया, मैनेजिंग ट्रस्टी, भारत के वीर की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

पीएम केयर्स फंड के लिए 2020 में 5.90 करोड़ रुपए का योगदान

फोर्टिस हैल्थकेयर (Fortis Healthcare)  ने इससे पहले पीएम केयर्स फंड के लिए 2020 में 5.90 करोड़ रुपए का योगदान देशभर में कोविड-19 महामारी (Covid-19 pandemic) से पीडि़त मरीजों के इलाज के लिए समुचित सुविधाएं जुटाने के सरकारी प्रयासों में मदद देन के मकसद से किया था।

महाराष्ट्र : पाबंदी से कारखाने होंगे बंद!

Check Also

BIMTECH opens applications for PGDM program; deadline is January 31

BIMTECH में पीजीडीएम (PGDM) प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू; 31 जनवरी तक है मौका

ग्रेटर नोएडा.  भारत के अग्रणी और AACSB मान्यता प्राप्त बिजनेस स्कूल, बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *