शनिवार, सितंबर 19 2026 | 06:41:02 PM
Breaking News
Home / रीजनल / रोडवेज बस-कार की भिड़ंत में 4 भाइयों की मौत:गाड़ी के उड़े परखच्चे, अंदर फंसे शव; रोजाना अलग-अलग जाते थे, आज एक साथ निकले

रोडवेज बस-कार की भिड़ंत में 4 भाइयों की मौत:गाड़ी के उड़े परखच्चे, अंदर फंसे शव; रोजाना अलग-अलग जाते थे, आज एक साथ निकले

बालोतरा. बालोतरा जिले में मंगलवार को रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में 4 सगे भाइयों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

चारों भाई गांव से 22 किलोमीटर दूर कालेवा गांव में काम पर जा रहे थे। इस दौरान पाटोदी गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। हादसे के दौरान सड़क पर खड़ी एक बाइक भी बस की चपेट में आ गई। बाइक सवार साइड में खड़ा होने के कारण बच गया।

 

जानकारी के अनुसार, चारों भाई रोजाना काम पर अलग-अलग जाते थे, लेकिन आज एक ही गांव में काम होने कारण चारों कार लेकर साथ में निकले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला।

पुलिस ने चारों शवों को पाटोदी अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया। सूचना पर मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

रोजाना अलग-अलग काम पर जाते थे, आज एक साथ निकले मृतकों के चचेरे भाई गोपाल निवासी कोड़ूका, बालोतरा ने बताया- उदाराम (39), रेखाराम (35), जोगाराम (31) और विशनाराम (29) मकान बनाने का काम करते थे। सोमवार सुबह 9 बजे कार लेकर कालेवा गांव जा रहे थे। 6 किलोमीटर दूर पाटोदी गांव के पास जोधपुर की तरफ जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।

गोपाल ने बताया- अब परिवार में माता-पिता, तीन भाइयों की पत्नियां और बच्चे हैं। उदाराम के दो बेटे और एक बेटी, रेखराम के दो बेटे, विशनाराम के दो बेटे हैं, जबकि जोगाराम की शादी नहीं हुई थी। वह बोल नहीं सकता था।

रोडवेज बस की टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।
रोडवेज बस की टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों ने पाटोदी रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीण ड्राइवर की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। थानाधिकारी गीता कुमारी की समझाइश पर ग्रामीणों ने 20 मिनट बाद जाम हटा दिया। इसके बाद ग्रामीण पटोदी सीएचसी के आगे धरने पर बैठ गए। जहां प्रतिनिधि मंडल ने बालोतरा एसडीएम राजेश कुमार, एएसपी हरफूल सिंह को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें ड्राइवर की गिरफ्तारी, हत्या का मुकदमा दर्ज करने, मृतकों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा, आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

विधायक हरीश चौधरी बोले- परिवार में कमाने वाले सभी की मौत हुई

घटना की सूचना पर बायतु विधायक हरीश चौधरी पाटोदी सीएचसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के चार सगे भाइयों की मौत हुई है। परिवार में 7 बच्चे, पत्नी, माता-पिता और दादी के पर संकट आ गया। परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। रोडवेज की बस लापरवाही से गलत दिशा में आकर मजदूरी पर जा रहे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। पूरा गांव यहां आया हुआ है।

ये दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि सरकार से मांगना पड़ रहा है। परिवार के साथ जो हुआ है, कोई भी ऐसा नहीं होगा जो परिवार की स्थिति को देखकर खुद निर्णय न ले। मैं सरकार से अपील करता हूं कि परिवार की मदद करें।

Check Also

MoU between BIMTECH and the Institute of Actuaries of India (IAI) to enhance professional capabilities in carbon markets and climate finance

बिमटेक और इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया (IAI) के बीच एमओयू, कार्बन मार्केट्स और क्लाइमेट फाइनेंस में प्रोफेशनल कैपेबिलिटी बढ़ाने पर जोर

नेशनल। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) और इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया (IAI) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *