सोमवार, फ़रवरी 02 2026 | 10:22:42 AM
Breaking News
Home / बाजार / खुशखबरी! 59 मिनट में होम और पर्सनल लोन देगा ये सरकारी बैंक

खुशखबरी! 59 मिनट में होम और पर्सनल लोन देगा ये सरकारी बैंक

जयपुर। होम (Home) और पर्सनल लोन (Personal Loan) लेने वालों के लिए अच्छी खबर है. जल्द ही लोगों को घर खरीदने के लिए 59 मिनट में लोन (59-minute loan) मिलेगा. सार्वजनिक क्षेत्र (PSU) के इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने जारी बयान में कहा है कि बैंक अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिटेल प्रोडक्ट्स जैसे हाउसिंग लोन (Housing Loan) और पर्सनल लोन (Personal Loan) की सुविधा शुरू करेगा. बता दें कि फिलहाल, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) सेक्टर को 59 मिनट लोन पोर्टल के जरिए आसानी से लोन मिलता है.

बैंक ने घटाया MCLR
रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट (Repo Rate) में कटौती के बाद IOB ने अपना MCLR भी 10 से लेकर के 15 bps तक घटाया है. नई दरें 10 अगस्त से लागू हो चुकी है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, IOB ने कहा है कि वो SBI की तरह MCLR में होम लोन लेने वाले रिटेल ग्राहकों के लिए भी एक्सटर्नल बेंचमार्क रेपो रेट से लिंक करने जा रहा है.

Check Also

Punjab & Haryana High Court cancels bail order granted to judge's relative

Punjab & Haryana High Court ने रद्द किया जज के रिश्तेदार को दिया गया जमानत आदेश

New Delhi. Punjab & Haryana High Court (P&H HC) ने उस फैसले को रद्द कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *